G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस यात्री को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार आगरा जनपद के तालगंज निवासी प्रीतम सिंह का 32 वर्षीय पुत्र फुलवर ट्रेन से सफर कर रहा था। तभी वह थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव के समीप ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत यात्री को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share