G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव के समीप खेत से वापस घर को लौट रही महिला के ऊपर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव निवासी शिव करन सिंह की 74 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी खेतों में काम करने गई थी। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में उसके ऊपर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। जिससे सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share