पूरी दुनिया में ईद उल अजहा का त्यौहार पुरखुलूस माहौल में मनाया गया। सुन्नते इब्राहिम अलैहिस्सलाम को मनाने के लिए पूरी दुनिया के मुसलमान आज ईदगाह व मस्जिदों में नमाजे दो गाना पढ़ने के बाद मुल्क में अमन की दुआ की। आपको बताते चलें हजरत इब्राहिम अलेहसलाम की सुन्नत को अदा करने के लिए पूरी दुनिया के मुसलमान ईद उल अजहा को मनाते हैं, कुर्बानी करते हैं ,और रब को याद करते हुए अपनी मगफिरत की दुआ करते हैं।
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद और मुरादाबाद के आसपास के इलाकों में ईद उल अजहा का त्योहार पुरखुलूस माहौल में मनाया गया। नगर पंचायत पाकबड़ा में सुबह 7:00 बजे ईद की नमाज को अदा की गई। और ईद की नमाज संपन्न हो जाने के बाद मुल्क में अमन की दुआ की गई। नमाज खत्म होने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, इस दौरान जामा मस्जिद पाकबड़ा के पेश इमाम काजी शम्में आलम द्वारा अमनो अमान की दुआ कराई गई। और पानी बचाने की अपील भी की गई, नमाज खत्म होने के बाद 3 दिन तक जारी रहने वाली ईद उल अजहा के त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने के लिए मुरादाबाद के साथ-साथ पाकबड़ा ईदगाह के मंच से भी अपील की गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में मौजूद रहे फ़र्जनदाने तौहीद ने गले मिलकर मुबारकबाद दी, और भरोसा दिलाया इस्लाम के दायरे में रहकर ईद को मनाया जाएगा। और कोई भी ऐसा काम नहीं किया जाएगा जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। पाकबड़ा ईदगाह के मैदान में नमाज संपन्न होने से पहले पाकबड़ा पुलिस द्वारा भी बेहतरीन अंदाज में अपनी ड्यूटी को निभाया गया, सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते नजर आए। पाकबड़ा थाना प्रभारी द्वारा भी सभी को मुबारकबाद पेश की गई।: – मुरादाबाद से शाकिर अंसारी की रिपोर्ट
