उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बच्चे कृष्णा पुत्र सुशील सिंह निवासी ग्राम सहिमापुर पोस्ट भिटौरा निवासी बच्चे को बुखार के चलते रक्त की कमी हो गयी जिस पर डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। जिले में चल रही रक्त की कमी के चलते जिले में एबी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध नही था। जिस कारण मरीज के तीमारदार मरीज के पिता सुशील काफी परेशान थे ,तीमारदार को सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था के बारे मे जानकारी होते ही टीम को काल की और मरीज की जानकारी दी जिस पर सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम द्वारा अस्पताल पहुचकर केस को वेरिफाई कर के ग्रुप में डाला गया ग्रुप में डालते ही

सदर कोतवाली राधा नगर निवासी राज अग्रहरि रक्तदान के लिए तैयार हो गए और देर न करते हुए अपना तीसरा रक्तदान किया ,जिससे मरीज के तीमारदार को असानी से रक्त उपलब्ध हो सका टीम की सेवा भाव को देखते मरीज के पिता सुशील ने भी रक्तकेन्द्र में रक्तदान किया जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके, वही अपने जन्मदिन के अवसर पर रेल बाजार सदर कोतवाली निवासी शोभित जैन रक्तकेन्द्र में पहुचकर अपना दूसरा रक्तदान किया और कहा हम सभी को समय पर रक्तदान करना चहिये जिससे रक्तकेंद्रों में चल रही रक्त की कमी को पूरा किया जा सके। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह ,गोलू गुप्ता, रक्तकेन्द्र से लैब टेक्निशिंयन प्रवीण प्रसून व मानस, हिमेन्द्र सचान , डॉक्टर कैलाश पटेल उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!