उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के देवलान गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे महिला को परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सुचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के देवलान गांव निवासी पप्पू की 35 वर्षीय पत्नी रानी देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर कही जा रही थी। तभी गांव के समीप चलती बाइक से पीछे बैठी महिला रानी देवी रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे परिजन महिला को इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सुचना स्थानी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!