उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानां क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक महिला ने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी रजनेश कुमार की शादी 27 जून 2020 को हिन्दू रीति रिवाज के साथ बकेवर थानां क्षेत्र के कनपुरवा गोपालगंज गांव निवासी विनोद की 23 वर्षीय पुत्री किरन देवी के साथ सम्पन हुई थी। किरन देवी ने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगा लिया जिससे उसकू मौत हो गई।घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतिका के पति रजनेश में हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पिता विनोद कुमार ने बताया की दामाद बाल कटिंग की दुकान चलाता है और उसकी दुकान के बगल में शराब ठेला है दामाद रोज़ घर शराब पीकर आता है। और घर आने के बाद पत्नी किरन के साथ मारपीट किया करता था। और सास चंद्र कली के कहने पर एक लाख रुपए मायके से लाने के लिए कहता था। सास की प्रताणना और पति द्वारा मारपीट से तंग आकर हमारी बेटी किरन ने आत्महत्या की है। जिसके जिम्मेदार मृतिका का पति रजनेश कयमार उसकी माँ चंद्र कली और एक अज्ञात है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!