उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के केशवपुर गाँव के समीप एक नाबालिग बाइक चालक अनियंत्रित होकर रोड पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल बाइक चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी रामकरन का 16 वर्षीय पुत्र नीरज बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था।

तभी उसकी बाइक केशवपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने सरकारी एम्बुलेन्स को फोन कर जानकारी दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!