उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के समीप खेत में धान की बियाड लगाने के बाद नहर में हाथ पैर धोते समय युवक नहर में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई। तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार खांडे देवर गाँव निवासी गुलाब का 20 वर्षीय पुत्र प्रमोद जाफरगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी हरीश चंद्र की धान की बेड लगाने गया था। बेड लगाने के बाद वह खेत के नज़दीक नहर में हाँथ पैर धोने चला गया। नहर में हाँथ पैर धोते समय वह नहर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share