G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में एक किशोरी घर के बाहर जैसे ही दरवाजे निकली उसको जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी फहीम अहमद की 15 वर्षीय पुत्री शबनम घर से किसी काम के लिए जैसे ही बाहर निकली दरवाजे उसको जहरीले सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोरी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share