उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड सवार को टक्कर मार दिया। जिससे मोपेड सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी भालू का 65 वर्षीय पुत्र रामस्वरूप किसी काम से जहानाबाद कस्बे आया था। वहां से वापस अपने घर जाते समय जब वह गांव के समीप पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दिया। जिससे मोपेड सवार रामस्वरूप रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी लेकर पहुंची जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। डॉक्टर ने मौत की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!