उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के समीप एनएच 2 पर रोड किनारे डंपर खड़ा कर टायर चेक कर रहे डम्पर चालक को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी रावेंद्र कुमार का 30 वर्षीय पुत्र शुभम जो डंपर चालक था। वह अपने डंपर में मोरंग लादकर जा रहा था जब वह औंग थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के समीप एनएच 2 पर पहुंचा तभी वह अपना डंपर खड़ा कर उसका टायर चेक कर रहा था। उसी समय रोड से गुजरी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसको कुचल दिया। जिससे डंपर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!