G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीग्घ गांव में मकान की कच्ची ईटो की दीवार गिरने से गृहस्वामी दिवार के मलवे में दब गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने उसको मलवे से बाहर निकला। दिवार के मलव में दबने से गृहस्वामी घायल हो गया था। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीग्घ गांव निवासी स्वम्बर का 35 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र अपने घर में बैठा हुआ था। तभी उसके घर की कच्ची ईंटों से बनी दिवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई।

वीरेंद्र दिवार के मलबे के नीचे दब गया घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचेकर वीरेंद्र को दिवार के मलवे से बाहर निकाला तो वह घायल हो गया था। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share