G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओ का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें, और निवेश मित्र पोर्टल में प्राप्त आवेदनों में सम्बंधित विभाग विशेष रुचि लेकर अपने से सम्बंधित प्रकरणों का निस्तारण त्वरित गति से ससमय करें। कोई भी आवेदन लम्बित नही रहे। एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों को बैंकों में प्रेषित करके लाभार्थियों को उद्यम लगाने हेतु शत प्रतिशत ऋण दिया जाय ताकि उद्यमी रोजगार लगा सके।

आवेदनों को समय से जॉच कर आवेदनों का निस्तारण कराकर ऋण उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि बिन्दकी कैंची मोड़ अंडरपास का जो कार्य किया जाना है, को कार्यदायी संस्था कार्य में तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य को पूरा कराये। औद्योगिक क्षेत्र चौडगरा में जल निकासी के लिए जो कार्य का स्टीमेट बन गया है, उसमें जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराए। जनपद में एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किये गए है जिसमे उद्योग स्थापित किये जाने है। के लिए जो समस्याएं आ रही है संबंधित विभाग सकारात्मक सहयोग करते हुए उद्योग इकाई स्थापित करने में अपनी महती भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि कारखाना अधिनियम 1948 धारा के अंतर्गत जो कारखाना मानक को पूर्ण करते है वह अपना पंजीकरण कराकर लाइसेंस प्राप्त करके है कारखाना चलाए। कारखाना पंजीकरण व लाइसेंस प्रक्रिया का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया गया। कारखाना का पंजीकरण सिंगल विंडो पोर्टल www.niveshmitra.up.nic.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम, अपर उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share