उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बहुवा रोड पुलिया के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार रोड पार कर रही महिला को टक्कर मारता हुआ निकल गया। इससे महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई घटना की सूचना स्थानीयों ने समाजसेवी को दी तो तुरंत समाजसेवी अपनी एम्बुलेन्स से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सथरियांव गांव निवासी रामखेलावन की 55 वर्षीय पत्नी तेजनी देवी राधानगर बहुवा रोड पुलिया के समीप रोड पार कर रही थी।

तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे तेजनी देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीयों ने समाजसेवी अशोक तपस्वी को दी तो तुरंत अपनी एम्बुलेन्स लेकर मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!