उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी मोहल्ले में एक युवक ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर ज्यादा तादाद में नींद की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी अनीस अहमद का 25 वर्षीय पुत्र लाला का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके चलते उसने घर के अंदर ज्यादा तादाद में नींद की गोली खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!