उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जूनेटिक रोग जैसे- रैबीज, लेप्टोस्पायरोसिस, प्लेग, ग्लैण्डर्स रोग, स्क्रब टाइफस, जीका सहित विभिन्न रोगो पर चर्चा की गयी। चर्चा की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डा० अशोक कुमार द्वारा की गयी। जिसमें उन्होने जूनेटिक रोगो से होने वाली मनुष्यों एवं पशुओ की हानि सहित उसके बचाव, उपचार एवं प्रबन्धन पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बाताया गया कि पालतू जानवरो का नियमित टीकाकरण कराने, जानवरो के प्रोडक्ट जैसे- दूध, अण्डा एवं मांस को अच्छी तरह उबाल / पका कर सेवन करने पर किसी हद तक इनसे होने वाले रोगो से बचा जा सकता है।

महिलाये, बच्चो एवं कम प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी गयी। जनवर के बाड़ों को आबादी से दूर स्थापित करने की भी सलाह दी गयी। जनपद में विगत 04 वर्षों में जूनेटिक रोगो से प्रभावित ब्लाकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिये गये। गोष्ठी में उपस्थिति डा० इश्तियाक अहमद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा रैबीज रोग के प्रबन्धन एवं वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। डा० अब्दुल्लाह द्वारा जूनेटिक रोगो की इपिडिमियोलॉजी तथा उसके सर्विलॉन्स के विषय में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर स्टाफ नर्स व विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर के सी०एच०ओ० उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!