G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोगौली गांव के समीप आम की बाग की रखवाली करने जा रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोगौली गांव निवासी मोहन सिंह का 60 वर्षीय पुत्र राम औतार आज सुबह घर से आम की बाग की रखवाली करने जा रहा था। तभी वह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share