उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा के समीप एक बैटरी रिक्शा चालक नाले में गिरकर घायल हो गया इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगले के समीप निवासी स्व. नौसाद का 25 वर्षीय पुत्र शादाब जो बैटरी रिक्सा चालक है।

आज वह अपने बैटरी रिक्से से कोतवाली क्षेत्र के सैयद वाडा अपनी माँ से मिलने गया था। तभी वह बैटरी रिक्से से गिरकर नाले में गिरकर घायल हो गया। जिसकी जानकारी उसकी माँ रेशमा को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुचकर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल रिक्सा चालक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!