उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव गांव के समीप किसान खेतों में काम कर रहा था तभी कहीं छिपे हुए साँप ने उसको काट लिया। साँप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी स्वर्गी सुखराम का 50 वर्षीय पुत्र भइया लाल गांव के समीप खेतों में काम कर रहा था। तभी उसको कहीं छिपे हुए जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share