उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड सराय मोहल्ले के समीप एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड से गुजर रहे बाइक चालक के ऊपर पलट गया। स्थानीयों ने दौड़कर बाइक चालक को बाहर निकाला। बैटरी रिक्से में दबने से बाइक चालक घायल हो गया था उसको बैटरी रिक्से पर सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ला निवासी शिव भवन का 35 वर्षीय पुत्र लव कुश किसी काम से बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था।

जैसे ही वह जीटी रोड़ सरांय मोहल्ले के समीप पहुंचा तभी रोड से गुजर रहा एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गया जिससे बाइक चालक लव कुश घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!