उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के खंबापुर मोहल्ले में बीती देर रात एक युवक रोड पार कर रहा था। तभी रोड से गुज़रे ट्रक ने उसको रौंद दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के श्याम नगर खंबापुर मोहल्ला निवासी संजय मिश्रा का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक मिश्रा बीती देर रात घर के समीप रोड पार कर रहा था। तभी रोड से गुजरे ट्रक ने उसको रौंद दिया। जिससे अभिषेक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसको मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!