G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुरगंग गांव में एक पालतू कुत्ते ने गाँव मे खेल रहे किशोर के ऊपर जानलेवा हमला कर किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनो ने तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हाजीपुरगंग गांव निवासी गुलाब का 10 वर्षीय पुत्र संजय गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था तभी पड़ोसी भइया लाल घर से निकला और उसके पीछे उसका पालतू कुत्ता भी निकल पड़ा और देखते ही देखते उसने खेल रहे संजय के ऊपर जान लेवा हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना परिजनों ने फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share