उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर गांव में एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का शव फांसी के फंदे से लटका देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर गांव निवासी सम्पत सिंह की 50 वर्षीय पत्नी चिरौंजी देवी ने मानसिक तनाव में आकर घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला का शव परिजनों ने फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!