उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी ब्लाक के समीप एक बाइक सवार किशोर को अज्ञात लोग मारपीट कर घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के दमापुर गांव निवासी बृजमोहन का 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु किसी काम से सदर कोतवाली क्षेत्र आया था। जब वह तेलियानी ब्लॉक के समीप पहुंचा तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसको रोक कर उसके साथ मारपीट कर घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को हुई तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल किशोर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!