G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह के समीप एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बैटरी रिक्से पर सवार एक युवक नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पत्थर कटा मोहल्ला निवासी रज्जन का 40 वर्षीय पुत्र फिरोज का नया मकान ईदगाह के समीप बना है।

वह बैटरी रिक्से पर पुराने घर से गृहस्ती का सामान लेकर नये मकान जा रहा था। तभी उसका बैटरी रिश्ता पलट गया जिससे वह रिक्से के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share