उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खाड़े देव गांव में एक वृद्ध महिला घर की छत पर काम कर रही थी। तभी वह सीढ़ियों के समीप पहुँच गई। जिससे उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजन महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खाड़े देव गांव निवासी भोला प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी सूरज कली घर की छत पर काम कर रही थी। तभी उसका सीढयों के समीप पैर फिसल गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे परिजन बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही परिजन प्राइवेट वाहन से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल बृद्ध महिला को भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By