G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती गांव के समीप जामुन के पेड़ पर चढ़कर किशोर जामुन तोड़ रहा था। जामुन तोड़ते समय किशोर पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था मे किशोर को घर ले गए उसके बाद प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती गांव निवासी हामिद अली का 17 वर्षीय पुत्र कौनैन गांव के समीप लगे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था।

तभी वह जामुन के पेड़ से नीचे गिर कर घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे कौनैन को घर ले गए। फिर प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share