उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की गांव में पति ने अपनी पत्नी को खाने के साथ पानी न देने पर लाठियों से पीट दिया। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी उसकी माँ को हुई तो पुत्री की ससुराल पहुंच कर पीड़िता की माँ ने घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाने में देने के बाद उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के चक्की गाँव निवासी राम खेलावन ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी को लाठी से पीटपीट कर घायल कर दिया। जिसकी जानकारी गीता देवी के मायके वालों को हुई तो बेटी के ससुराल पहुंच कर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत किया। घायल अवस्था मे गीता देवी को इलाज व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल गीता देवी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

वही गीता देवी के साथ जिला अस्पताल पहुंची उसकी माँ राज कली पत्नी राम सजीवन सदर कोतवाली क्षेत्र के उनवा अधारपुर गाँव निवासी ने बताया हमारे दामाद को उसकी पत्नी गीता देवी खाना परोसा उसी समय बाहर लड़के के रोने की आवाज़ सुनाई दी। वह दौड़कर बाहर गई तो देखा 6 वर्षीय आरुष को किसी साइकिल सवार ने टक्कर मार दिया था। उसको लेकर अंदर आई तो उसके पति राम खेलावन का पारा सातवे आसमान पर पहुँच चुका था। वजह थी की पत्नी ने खाना दिया और पानी नही दिया बस इतनी स वजह के चलते हमारी पुत्री गीता देवी को लाठी से पीटा जिससे गीता देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसका सिर फट गया, पैर टूट गया पूरे शरीर मे चोट है वह चलने फिरने से मजबूर हो गई है थाने में उसके पति के खिलाफ लिखत तहरीर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!