उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां क्षेत्र के कंजरन डेरा गाँव के समीप रोड से गुजरी एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए एक बैटरी रिक्से को भी टक्कर मार कर निकल गई। पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार व बैटरी रिक्सा चालक दोनों घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था मे नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र बेहता केवतर गाँव निवासी कैलाश का 14 वर्षीय पुत्र शुशील कुमार साइकिल से किसी काम से जा रहा था।

जब वह कंजरन डेरा गाँव के समीप पहुंचा तभी रोड से गुजरी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए एक बैटरी रिक्से को भी टक्कर मारकर निकल गई। पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार व बैटरी रिक्सा चालक दोनों घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था मे जाफरगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां शुशीला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!