उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बंगला गांव में एक परिवार घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी नींद में उठा किशोर छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसकी सूचना परिजनों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी शुघर सिंह का 10 वर्षीय पुत्र अजीत व उसका परिवार रात को घर की खुली छत पर सो रहा था।
तभी नींद में उठा किशोर छत के नीचे गिरकर घायल हो गया। किशोर अजीत के छत से गिरने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने सरकारी एम्बुलेन्स को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल किशोर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
