उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के समीप खेतों में धान की बियाड लगाने गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की जानकारी सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी पिंटू की 27 वर्षीय पत्नी गांव के समीप खेतो में धान की बियाड लगाने गई थी। तभी वह खेत की मेड पर बैठ गई मेड के बिल से निकले साँप ने उसको काटकर बिल में घुस गया।

शरदा देवी ने साँप काटने के बारे में परिजनों को बताया। तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!