उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थानां क्षेत्र के कस्बा के मुहल्ला बगहा में शनिवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद 29 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कस्बा के मुहल्ला बगहा निवासी भोले निषाद का 34 वर्षीय पुत्र दिनेश का अपनी पत्नी आरती देवी से शनिवार की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर दिनेश ने रात उस वक्त घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नजर शव पर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के भाई विजय ने दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!