उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत सरकारी एंबुलेंस को फोन कर साँप काटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामभवन की 45 वर्षीय पत्नी सोमवती को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने बात सोमवती ने अपने परिजनों को बताई। तो तुरंत परिजन सरकारी एम्बुलेन्स से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!