उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधनगर थानां क्षेत्र के अभिलाशा गार्डेन के समीप बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार घटना के बाद बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीयों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के धारुपुर गांव निवासी राम स्वरूप मिश्रा का 35 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आया था।

जब वह थानां क्षेत्र के अभिलाशा गार्डेन के समीप पहुंचा तो सामने से आये एक दूसरी बाइक सवार उसकी बाइक में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार शिव ओम मिश्रा रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!