उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के विकासखंड बिहार के देवरपट्टी के कोटे का चुनाव सप्लाई इंस्पेक्टर शिव कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में बिहार के देवराहा बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज में संपन्न हुआ। चुनाव में 3 प्रत्याशियों ने किया। नामांकन के बाद एक उम्मीदवार ने नाम वापस कर भीम सरोज को समर्थन दे दिया। वही भीम सरोज निवासी देवरपट्टी एवं मंथना देवी के बीच हुए चुनाव में कुल 1003 मतदाताओं ने मतदान किया।

जिसमें भीम सरोज को 695 लोगो का समर्थन मिला और मंथना देवी को 308 लोगो का समर्थन मिला वही भीम सरोज ने मंथना देवी से 387 वोट के रिकॉर्ड मतों से चुनाव में जीत दर्ज की। बाघराय थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय चुनावी प्रक्रिया के दौरान दल बल के साथ मतदान स्थल पर डटे रहे।

कोटे के चुनाव के दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर शिव कुमार मिश्रा,एडीओ पंचायत चंद्रमणि पांडेय,एडीओ कॉपरेटिव धर्मेंद्र निगम, देवरपट्टी ग्राम प्रधान ज्योति यादव, विजय सिंह,राजेश कुमार साहू, सुरेश मोदनवाल,रामदीन सरोज, देवरपट्टी प्रधान पति अमर सिंह यादव,कुलदीप मिश्रा आदि समस्त ग्रामीण लोग मौजूद रहे।: – शाहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share
error: Content is protected !!