उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों के इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में 2 लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज चल रहा है बाघराय थाना क्षेत्र के बेधन गोपालपुर निवासी ऋषि 18 वर्ष पुत्र रमाकांत प्रसाद तथा साहिल 22 वर्ष पुत्र त्रिभुवन प्रसाद मंगलवार रात बाइक से जाते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। जिससे दोनों लोगों को गंभीर चोटे आई है।

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया। जहां स्वास्थ् में सुधार न होने पर गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी निवासिनी रामकली 45 वर्ष पत्नी चौबे लाल बाइक से पीछे बैठकर जाते समय अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गडौली निवासिनी पवहीन 60 वर्ष पत्नी अवधेश कुमार ही सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई। कुंडा कोतवाली क्षेत्र चंद्रावत का पुरवा निवासी विजय कुमार 27 वर्ष, भाईलाल संदीप कुमार 28 वर्ष पुत्र रामाश्रय पटेल दोनों लोग एक साथ बाइक से जाते समय रास्ते में आवारा पशुओं से टकराकर घायल हो गए। इलाज के लिए सभी घायलों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में महेशगंज थाना क्षेत्र के बल्ला निवासी कमलेश कुमार छत से गिरकर घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। : – शाहबाज खान की खास रिपोर्ट

By