उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी शिवा की 20 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी ने गुरूवार की शाम घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां सुनीता देवी पत्नी स्व. रामसुमेर निवासी औरेई थाना थरियांव ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 27 फरवरी 2023 में किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बीस ग्राम सोने की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर सांस चंदा देवी, ननंद रेखा सहित अन्य लोगों ने उसकी पुत्री की हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। इसी प्रकार चांदपुर थाना क्षेत्र के परसेठा गांव निवासी रोहित की 25 वर्षीय पत्नी रानी देवी ने बीती रात संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई रवि निवासी खांडे थाना मौदहा जिला हमीरपुर ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 2019 में किया था। शादी के कुछ दिन बाद विवाद हुआ। जिस पर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कुछ महीने बाद समझा-बुझाकर उसकी बहन को घर ले गये। इसके बाद दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालीजनों ने उसकी बहन की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। भाई ने बताया कि सास ममता, चाचा राम कुमार, भाई बृजनंद ने घटना को अंजाम दिया है। उधर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!