G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में एक महिला को भर्ती किया गया जिसको रायबरेली जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के सरेनी गांव के समीप चलती बाइक पर एक बंदर ने छलांग लगा दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना बाइक चालक ने फतेहपुर में अपने रिस्तेदारो को दिया तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के थाना भोजपुर के सरेनी गाँव निवासी स्व. कालीशंकर की पत्नी रानी देवी आज दोपहर अपने पुत्र के साथ बाइक से फतेहपुर जनपद आ रही थी। जैसे ही यह अपने गांव से कुछ दूर पहुंची तभी अचानक एक बंदर ने चलती बाइक पर छलांग लगा दिया। जिससे महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। जनपद करीब होने के कारण महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share