उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया की परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा ( दिनांक 17.07.2023 से 31.07.2023 तक ) मनाये जाने के क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आज शहजाद खान निवासी- भोपाल, मध्य प्रदेश द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय, में मैजिक शो द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन कार्यवाई के अन्तर्गत ड्रंकन ड्राइविंग के विरूद्ध 31 वाहनों को चेक किया गया प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को नशे में वाहन न चालाये जाने तथा तेज गति से वाहन न चलाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त जन साधारण में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share