उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कढ़ीवा गांव में एक युवक का तालाब में तैरता हुआ शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कढ़ीवा गांव निवासी रामकेश उर्फ राकेश सोनकर का 20 वर्षीय पुत्र प्रशान्त सोनकर बचपन से अपनी ननिहाल जहानाबाद में रहता था। इस समय वह अपने घर आया हुआ था। बीती रात को सोते समय उसको मिर्गी का दौरा पड़ गया तो वह छत से घर के पीछे तालाब में गिरकर डूब गया। आज सुबह तालान में उसका शव तैरता हुआ मिला तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!