उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव के बाहर लगे ट्यूबवेल के कुएं में बीती देर रात एक युवक का शव मिला। जो दोपहर को घर में किसी को बिना बताये चला गया था। समय बीतने के बाद परिजन युवक की खोजबीन करते हुए कुएं के समीप पहुंचे तो देखा युवक की चप्पल पड़ी थी। कुँए में झांककर देखा तो उसका शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन कर दमकलकर्मियों को बुलाया।
दमकलकर्मियों और पुलिस ने युवक के शव को कुँए से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव निवासी प्रकाश चंद्र सिंह का 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह सोमवार दोपहर परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कही पता नहीं चल था। तभी गांव किनारे ढूंढते हुए अपने खेत में ट्यूबवेल के समीप उसकी चप्पल पड़ी नजर आई तो कुँए में देखा तो होश उड़ गए। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक के पिता प्रकाश चंद्र सिंह ने शिनाख्त करते हुए बताया कि जितेंद्र सिंह सोमवार दोपहर को बिना बताए कही चला गया था। काफी समय गुज़रने के बाद जब वह नही लौटा तो खोजबीन शुरू की। रात्रि नौ बजे के लगभग कुँए में उसका शव मिला है। बेटे मिर्गी का मरीज़ था उसको मिर्गी का दौरा पड़ता था। वहीं माता विमला देवी और पत्नी श्यामा देवी व बच्चे उदय प्रताप सिंह 9 वर्ष, उत्कर्ष सिंह 5 वर्ष का रो रोकर बुरा हाल रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
