उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के नरायनपुर गाँव के समीप बाईपास पर निर्माण धीन ओवर ब्रिज पर काम करते समय एक महिला लेबर गिरकर घायल हो गई। साथी लेबरों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के नवतौन जिले के कुजलइ गांव निवासी रमेश राम की 30 वर्षीय पत्नी रानी देवी मिर्गी की मरीज़ है।

वह जिले के मलवा थानां क्षेत्र के नारायनपुर गाँव के समीप निर्माण धीन बाईपास पर बन रहे ओवर ब्रिज में लेबर का काम कर रही थी। तभी उसको मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह निर्माण धीन ओवर ब्रिज के नीचे गिरकर घायल हो गई। साथी लेबरों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाके कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share