उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थानां क्षेत्र के आजमपुर गाँव मे घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक को फांसी के फंदे से लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के आजमपुर गढ़ा गांव निवासी स्व.लक्ष्मी नरायन का 22 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार रैदास ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्हत्या करली। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा इंद्र लाल ने बताया की मृतक की 2 वर्ष पूर्व कानपुर जनपद के घाटमपुर थानां क्षेत्र के तेजवापुर गांव में शादी हुई थी। मृतक अनिल की पत्नी का चाल चलन ठीक नही था। शादी के बाद ससुराल आने पर गाँव निवासी गोरे दिवाकर से उसके अवैध सम्बन्ध हो गए। गोरे दिवाकर व उसके तीन अन्य साथियों ने मिलकर अनिल की हत्या कर उसके शव को फांसी के फन्दे से लटका दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!