उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे में एक युवक रात को घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी नींद में उठा और छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के छत से गिरने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत सरकारी एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सइकु का 45 वर्षीय पुत्र अरविंद उर्फ लल्लन रात को अपने घर की खुली छत पर सो रहा था।
तभी नींद में उठा और छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लल्लन के छत से गिरने की जानकारी उसके के परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
