उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गंगा का पुरवा गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के किसोइ गांव निवासी शिवराज का 50 वर्षीय पुत्र घनश्याम बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब वह थाना क्षेत्र के गंगा का पुरवा गांव के समीप पहुंचा। तभी सामने से आए एक दूसरी बाइक सवार ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। जिसमें घनश्याम रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगाम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!