उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग गांव में मकान का निर्माण करते समय एक राजगीर बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसको मकान मालिक इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के बछरावां थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी सूरज बली का 55 वर्षीय पुत्र ननकऊ जो राजगीर का काम करता था। वह फतेजपुर जनपद के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के हाजीपुर गंग गाँव में अपने साथ जिले से दो लेबर लेकर राजगीर का काम करने आया था। जब वह घर का निर्माण कार्य कर रहा था तो वहां एक बिजलीं का तार पड़ा था।

जिसमे करन्ट आ रहा था वह उसी बिजलीं के तार के करन्ट की चपेट में आ गया। जिसको मकान मालिक साथी लेबरों के साथ उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहाँ ड्यटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया। वही साथ में काम करने आया लेबर मोहन लाल पिता पुरन लाल निवासी देवी खेड़ा थानां बछरावां जिला रायबरेली ने बताया हम लोग रायबरेली जिले से फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के हाजीपुर गंग गाँव मकान का निर्माण करने आये थे। मकान का निर्माण कार्य करते समय हमारे साथ आया मिस्त्री बिजलीं के करन्ट की चपेट में आ गया। जिसको अस्पताल इलाज के लिए लाए थे यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वही साथ आये मकान मालिक राजगीर के शव को साथ लेकर चले गए।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!