उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप एक तेज रफ्तार बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बैटरी रिक्शा चालक घायल हो गया घटना की जानकारी रिक्सा चालक के परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी छोटे लाल का 30 वर्षीय पुत्र राजेश जो बैटरी रिक्शा चालक है। रोज की भांति वह बैटरी रिक्सा लेकर घर से निकला था। रिक्से की रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी रिक्सा चालक के परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे परिजन तुरंत उसको इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!