G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के समीप बीती रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महरहा गांव निवासी राजकुमार का 45 वर्षीय पुत्र शिव करन बीती रात गांव के समीप से निकली रेलवे लाइन पर किसी काम से गया था। तभी ट्रेन आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share