उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से दिल्ली जा रहे प्रसन्नजीत दास का टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। और बात चीत पर प्रसन्नजीत ने बताया कि मेरा मकसद पर्यावण, पानी और रक्तदान के लिए लोगो को जागरूक करना है, प्रसन्नजीत ने बताया वह साइकिल से सोलहवें दिन 950 किमी की दूरी तय कर फतेहपुर पहुचे है।

जिसके बाद प्रसन्नजीत कानपुर, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद होते हुए 13 तारीख को लोगो को जागरूक करते हुए दिल्ली पहुचेंगे, जहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन साइकिल रैली में शामिल होकर पर्यावरण, पानी व रक्तदान के प्रति लोगो को जागरूक करेंगे।

इस मौके पर सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम से गुरमीत सिंह, शोभित सिंह व हरविंदर कौर उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share