उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सवंत गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से पिता पुत्र घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सवंत गांव निवासी शिवराम सिंह का 50 वर्षीय पुत्र राजू सिंह का गांव निवासी शुभम सिंह से रास्ते को लेकर विवाद हो गया।
विवाद में हुई मारपीट में राजू सिंह व उसका 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। वही घायल प्रिंस सिंह ने बताया की हमारे घर के सामने रास्ते को लेकर गांव निवासी शुभम सिंह से विवाद हो गया
जिसमें शुभम सिंह उसका पिता इंद्रभान सिंह व उसका बहनोई राजू सिंह और उसके अन्य साथियों ने हमको और हमारे पिता को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
